शीर्षासन योग : -
सिर के बल किये जाने की वजह से इसे शीर्षसन कहते है। शीर्षासन एक ऐसा आसन है जिसके अभ्यास से हम सदैव कई बड़ी-बड़ी बिमारियों से दूर रहते हैं। हालाँकि यह आसन काफी मुश्किल है। यह हर व्यक्ति के लिए सहज नहीं है।
![]() |
| shirshasn |
शीर्षासन योग करने की विधि :-
शीर्षासन योग करने के लिए सबसे पहले समतल स्थान पर कंबल, चटाई या योगा मैट बिछाकर वज्रासन की अवस्था में बैंठ जाएं। अब आगे की ओर झुककर दोनों हाथों की कोहनियों को जमीन पर टिका दें। दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसाकर जोड़ लें. अब सर हथेलियों के मध्य धीरे-धीरे रखें और उसे जमा दें। सिर को जमीन पर टिकाने के बाद धीरे-धीरे शरीर का पूरा वजन सिर छोड़ते हुए शरीर को ऊपर की ओर उठाना शुरू करें। इसके लिए धीरे-धीरे पैरों को धड़ समीप लाइए और घुटनों को मोड़िये ताकि पीठ सीधी तनी रहे। यह ध्यान रखिये जांघों का दबाव उदर एवं निचली छाती पर रहे। इसके बाद शरीर का भार सिर पर लें। एक पैर उठाने के बाद दूसरा पैर उठाइए। इसके बाद शरीर को सीधा कर लें। इस अवस्था में शरीर हाथों और सिर के सहारे संतुलित रहेगा। इसी अवस्था को शीर्षासन कहते है। यह आसन सिर के बल किया जाता है इसलिए इसे शीर्षासन कहते है।
शीर्षासन के लाभ :-
- इस आसन के करने से आप शारीरिक रूप से आप मजबूत होते है साथ ही यह आपके संतुलन बनाने की क्षमता को भी विकसित करता है।
- शीर्षासन तनाव को दूर करता है यह एक ऐसा आसन है जो आपके भीतर के डर, घबराह्ट और बेचैनी को भी कम करता है। इससे आपका मूड सही रहता है।
- इससे मस्तिष्क का रक्त संचार बढ़ता है, जिससे की स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है।
- शीर्षासन से हमारा पाचनतन्त्र स्वस्थ रहता है। यह हर्निया, कब्ज आदि रोगों को दूर करता है।
- यह बालों का झड़ना एवं सफेद होना दूर करता है। इस आसन करने से आपके बाल घने और काले होते हैं।
- इस आसन से हमारे पूरे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है।
- आंख में जलन, आँखों में सूजन या आंख में लगे चश्मे को हटाना है तो आप शीर्षसन करना शुरू कर दें। लगातार शीर्षसन करने से आप स्किन संबंधित समस्या को दूर कर सकते है। यह झुर्रियों और चेहरे के दानों को दूर करने में भी सहायक है।
ध्यान देने योग्य बातें :-
इस बात का ध्यान रखें कि सांस लेने कि प्रक्रिया सामान्य हो। शुरुआती रूप से वैसे तो आप अंतिम स्थिति ३० सेकंड तक रुकें। इसके अलावा लोग इस आसन को कई सालों से लगातार करते आ रहे हैं वह 30 मिनट तक रुक सकते हैं। वैसे तो स्वस्थ रहने के लिए आपको ३ से 5 मिनट तक इस आसन को करते रहना चाहिए।
शीर्षसन योग से संबंधित सावधानियां :-
- जिस व्यक्ति को ब्लड प्रेशर की शिकायत है या दिल की बीमारी हो वह इस आसन को हरगिज न करें।
- आँखों से सम्बन्धित कोई बीमारी हो, तब भी इस आसन को नहीं करना चाहिए।
- गर्दन में कोई समस्या और चक्कर आने की स्थिति में भी इस आसन को न करें।

0 Comments