About Me

योग करने के फायदे

benefits of yoga योग करने के फायदे
google

योग करने के फायदे :-


                शरीर को अलग अलग मुद्राओं में मोड़ना या असम्भ लगने वाली क्रिया करना ही योग नहीं है।  योग में व्यक्ति का मस्तिष्क और शरीर कुछ इस तरह मिलते है जिससे दिमागी कसरत तो होती  ही है साथ ही शरीर को बिना कोई नुकसान पहुंचे अत्यंत लाभ भी मिलते है।

                    योग से उच्च रक्तचाप सामान्य होता है, तनाव होता है, मोटापे और कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण होता है इसके साथ ही व्यक्ति का रक्तसंचार तेज होता है जिससे सौंदर्य में भी बृद्धि होती है।  इसका प्रभाव तन ही नहीं बल्कि मन पर भी पड़ता है।  योग करने से मन शांत रहता है।  योग के जादुई फायदों के कारण ही पुरा संसार अब योग की तरफ बाद रहा है।  आध्यात्मिक दृष्टि से भी योग के अलग अलग फायदे है।  योगासन के गुण और लाभ के बारे में -

मन की शांति :- 
               योग के सम्पूर्ण रूप  सांस लेने और संतुलन वाले आसनो पर केंद्रित होने के कारण मस्तिष्क शांत रहता है।  साथ ही शरीर भी संतुलित रहता है।  इसके कारण हम मस्तिष्क के दोनों भागों से काम लेते है जिससे आंतरिक संचार बेहतर होता है।  योग करने से मस्तिष्क के सोचने और सृजनात्मकता वाले हिस्सों का भी संतुलन बना रहता है।  

गर्भावस्था में योग :- 

                गर्भावस्था में स्वस्थ रहने का सबसे आसान तरीका है योग को अपनाया जाय।  नियमित रूप से योग करने वाली गर्भवती महिलाओं को थकान काम होती है तनाव दूर होता है साथ ही मांसपेशियों में खिंचाव के कारण लचीलापन भी आता है।  

                इतना ही नहीं रक्तसंचार पाचन और स्नायुतांपर नियंत्रण रहता है।  इसके कारण पीठ में दर्द नींद न आना पैरों में दर्द अपच जैसे लक्षणों में आराम मिलता है।  हालांकि गर्भवती महिलाओं को कुछ भी शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लेनी चाहिए। 

बेहतर रक्तसंचा :-

                अलग-अलग तरह की योग मुद्राओं और सांस लेने की क्रियाओं के समंजस्य के कारण योग शरीर में बेहतर रक्तसंचार होता है।  बेहतर रक्त संचार से शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को बेहतर प्रवहन हेने में मदद मिलती है।  जिससे त्वचा और आंतरिक अंग स्वस्थ रहते है।

सूर्य नमस्कार

मोटापे के मुक्ति के लिए योग :-


              योग से पेट के अलावा शरीर के अन्य भागों से भी अतिरिक्त चर्बी को हटा सकते है।  अलग-अलग हिस्सों की चर्बी हटाने के लिए अलग-अलग योग होता है।  किसी एक कसरत से ऐसा होना सम्भव नहीं इसलिए धैर्य के साथ योग को अपनाएं।

स्वस्थ हृदय :-
                 ऐसा कोई भी योग जिसमे कुछ समय के लिए सांस रोकी जाती है हृदय और उसकी धमनियों को स्वस्थ रखता है।  योग रक्तचाप को बेहतर करता है जिससे रक्त एक जगह रुकता नहीं और हृदय स्वस्थ रहता है।

दर्द से रखे दूर :-


                  योग से शरीर का लचीलापन और एनर्जी बढ़ती है जिससे पीठ का दर्द जोड़ों  आदि में बेहद आराम मिलता है।  इससे रीढ़ की हड्डी में दबाव और जकरण से भी आराम मिलता है।  इतना ही नहीं गलत ढंग से बैठने या चलने के कारण होने वाले दर्द में भी योग से आराम मिलता है।

सांस लेने की बेहतर प्रक्रिया :-
                   योग के विभिन्न आसनों से फेफड़े और उदर भाग की क्षमता बढ़ती है।  इससे दैनिक कार्य क्षमता बढ़ती है साथ ही सहनशक्ति में इजाफा होता है।  गहरी सांस लेने में भी आराम मिलता है जिससे विभिन्न प्रकार के भौतिक और मानसिक तनावों से मुक्ति मिलती है।  

बना रहता है शरीर का संतुलन :-
                     ठीक ढंग से न बैठना ज्यादा ट्रैवल करना या हमेशा बाइक पर रहना आदि के कारण शरीर का संतुलन बिगड़ने लगता है। योग करने से शरीर का संतुलन बना रहता है।

तनाव को करें काम :-
                    भागमभाग बरी ज़िंदगी में योग करने से अपार शान्ति मिलती है।  पुरे शरीर में रक्तसंचार बेहतर होता है जिससे मस्तिष्क हल्का महसूस करता है और तनाव काम होता है।

सौंदर्य को बढ़ाये योग :- 
                       शरीरिक स्वास्थ के साथ ही चेहरे का नूर भी बढ़ाया जा सकता है।  मुहासों से लेकर डल स्किन और बालों को सुन्दर बनाने में भी योग महत्वपूर्ण योगदान देता है।


यह भी पढ़ें :- 

योग का अर्थ

शीर्षासन योग, करने की विधि, लाभ, सावधानियां

जानुशीर्षासन, विधि, लाभ, सावधानियां 

सर्वांगासन, विधि, लाभ, सवधानियाँ

मयूरासन, विधि, लाभ, सावधानियां

पवनमुक्तासन, विधि, लाभ

स्वस्तिकासन, विधि, लाभ, swastikasana

गोमुखासन, विधि, लाभ, gomukhasana

अर्द्धमत्स्येन्द्रासन, विधि, लाभ, ardha matsyendrasana

गोरक्षासन, विधि, लाभ

Post a Comment

1 Comments